फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 01 Nov 2021 03:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 

सार

बुंदेलखंड के झांसी के सीपरी बाजार में दुर्घटना में युवक की जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सीपरी बाजार के शिवानी तिराहे के पास सोमवार दोपहर को मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की शुरूआती जांच प्रारंभ कर दी है। अभी पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है।

विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी
बताया जा रहा कांशीराम कॉलोनी निवासी अलीम (28) पुत्र अलादीन एवं मुराद (30) पुत्र एहसान अली अंबाबाई पेंटिंग करने के लिए गए थे। दोपहर को दोनों एक बाइक पर वापस लौट रहे थे। जैसे ही शिवानी तिराहे के पास पहुंचे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अलीम छिटक कर सड़क पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि मुराद गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें