स्वच्छ सर्वेक्षण में सूबे के एक लाख से दस लाख आबादी वाले शहरों में दूसरे स्थान पर झांसी रहा। पिछले सर्वेक्षण में उसे तीसरा स्थान मिला था। वहीं, देशभर के इस श्रेणी के शहरों में उसे 18वां स्थान हासिल हुआ है। पिछली बार उसे इस श्रेणी मे 68वां स्थान हासिल हुआ था।
महापौर रामतीर्थ सिंघल एवं नगर आयुक्त अवनीश राय को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। ओडीएफ प्लस एवं कूड़ा मुक्त शहर के तौर पर भी झांसी को थ्री स्टार हासिल हुआ है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने इसे झांसी की उपलब्धि बताते हुए सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। तमाम पार्षदों ने भी नगर निगम के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर की है।