सदर बाजार इंस्पेक्टर जितेंद्र तक्कर का कहना है विस्फोटक काफी पुराना है। किस तरह यह यहां आ गया इसका पता नहीं चला। इसकी जांच कराई जा रही है। विस्फोटक को निष्क्रिय करके सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है।
झांसी के सदर बाजार थाना के मथुरा कॉलोनी के पास लावारिस हाल में रविवार को सेना में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक है। लावारिस हाल में विस्फोटक मिलने की सूचना पर पुलिस एवं सेना अफसरों में खलबली मच गई। थोड़ी देर में सदर बाजार पुलिस और सेना के अफसर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आसपास के गांव वालों का भी वहां जमावड़ा लग गया। विस्फोटक को निष्क्रिय करने वाले स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया। जांच पड़ताल के बाद सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया। सदर बाजार इंस्पेक्टर जितेंद्र तक्कर का कहना है विस्फोटक काफी पुराना है। किस तरह यह यहां आ गया इसका पता नहीं चला। इसकी जांच कराई जा रही है। विस्फोटक को निष्क्रिय करके सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है।