फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी जीतने की खुशी गम में बदली: बेतवा पुल पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली 18 घायल, घंटा चढ़ाने मंदिर जा रहे थे लोग

Mon, 02 May 2022 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस के मुताबिक एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां लगी थी। आगे वाली में करीब 25 लोग बैठे थे, जबकि पीछे वाली ट्रॉली में सामान रखा था। रास्ते में बेतवा पुलिस और ओरछा के बीच हाइवे पर अन्ना पशु दूर खड़े थे। अचानक लड़ते हुए वे ट्रैक्टर के सामने आ गए। उनको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
झांसी में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में हाईवे पर लड़ रहे अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात झांसी-मऊरानीपुर हाइवे पर बेतवा पुल और ओरछा तिगैला के बीच हुआ। सभी रतनगढ़ वाली माता पर घंटा चढ़ाने जा रहे थे। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

 
4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में थे 200 से ज्यादा ग्रामीण
उल्दन थाना क्षेत्र के दरवटयाऊ के प्रधान महिरवान ने प्रधानी जीतने पर रतनगढ़ वाली माता पर 51 किलो का घंटा चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। पिछले साल वह जीत गए। अब जवारे बोए गए थे। सोमवार को रतनगढ़ वाली माता मंदिर में भंडारा होना था और घंटा चढ़ना था। इसको लेकर 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में 200 से ज्यादा ग्रामीण रविवाार रात को मंदिर के लिए रवाना हुए थे।

पुलिस के मुताबिक एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां लगी थी। आगे वाली में करीब 25 लोग बैठे थे, जबकि पीछे वाली ट्रॉली में सामान रखा था। रास्ते में बेतवा पुलिस और ओरछा के बीच हाइवे पर अन्ना पशु दूर खड़े थे। अचानक लड़ते हुए वे ट्रैक्टर के सामने आ गए। उनको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे ट्रैक्टर व एक ट्रॉली पलट गई। जबकि पीछे वाली ट्रॉली नहीं पलट पाई। हादसे में 18 लोग घायल हुए। पीछे वाली ट्रॉली पलटने से बच गई, इसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


हादसे में जिया यादव (52), संतोषी (28), मंजू देवी (35), राम सेवक (50), राम सखी (45), ममता देवी (55), समित्रा यादव (65), उमा देवी (32), शीला यादव (50), जय प्रकाश (45), कांति देवी (45), रामकुमार (63), संतरा (65), मानसिंह (60), मनीराम (60), सुधा (40), मेहरवान सिंह (54) और उमा भारती (32) घायल हो गए। सभी घायल दरवटयाऊ गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें