फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण महा अभियान में झांसी फिर अव्वल, नया रिकॉर्ड बनाते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया

Tue, 07 Sep 2021 10:58 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

जिले में चौथी बार हुए कोविड टीकाकरण महा अभियान में एक बार फिर झांसी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। अभियान के दौरान 37800 लक्ष्य के साथ शाम पांच बजे तक 41623 लोगों को वैक्सीन लग गई, जो कि 110 प्रतिशत है।
विज्ञापन
कोविड-19 टीकाकरण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में चौथी बार हुए कोविड टीकाकरण महा अभियान में एक बार फिर झांसी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। अभियान के दौरान 37800 लक्ष्य के साथ शाम पांच बजे तक 41623 लोगों को वैक्सीन लग गई, जो कि 110 प्रतिशत है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लगातार दूसरी बार महा अभियान के टीकाकरण में प्रदेश में टॉप पर रहना बड़ी उपलब्धि है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को मिलकर 226 सत्र आयोजित किए गए थे।
 
शासन ने 37800 का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसके सापेक्ष पांच बजे तक 41623 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीम बधाई की पात्र है। साथ ही लोग भी बढ़-चढ़कर टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में आठ लाख लोगों को कोविड टीके की पहली डोज लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें