फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: 12 साल का बेटा खेलकर लौटा तो खाना खिलाकर सो गई मां, घर आए पिता ने देखा- फंदे से लटका था लाल

Fri, 15 Apr 2022 03:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से कुछ समय पहले ही वह खेलकर घर लौटा था। बेटे को खाना खिलाकर मां कुछ देर के लिए सो गई। इस बीच बच्चे के पिता घर लौटे तो देखा कि बेटा फंदे से लटका था। 
विज्ञापन
12 साल के बच्चे ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। यहां एक 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे के ऐसा कदम उठाने से पूरा घर स्तब्ध है और समझ ही नहीं पा रहा है कि उसके जिगर के टुकड़े ने ये कदम क्यों उठाया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से कुछ समय पहले ही वह खेलकर घर लौटा था। बेटे को खाना खिलाकर मां कुछ देर के लिए सो गई। इस बीच बच्चे के पिता घर लौटे तो देखा कि बेटा फंदे से लटका था। 

ओरछा गेट निवासी दिनेश शाक्या का बेटा युग शाक्या ( 12) गुरुवार शाम खेलकर घर लौटा था। मां वर्षा ने खाना खिला दिया, इसके बाद वह सो गई। पिता काम से लौटे तो स्टोर रूम की कुंडी अंदर से बंद थी।
विज्ञापन


तब उन्होंने खिड़की से देखा और पाया कि युग रूम के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका था। पिता ने दरवाजा तोड़कर बेटे को नीचे उतारा। इसके बाद आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर युग को मृत घोषित कर दिया गया। युग चौथी कक्षा का छात्र था। कोतवाल तुलसीराम पांडेय का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें