फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से जन विश्वास यात्रा शुरू, कानपुर तक जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जन विश्वास यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत और पुष्प वर्षा हुई। झांसी से शुरू हुई यात्रा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जनपदों से होते हुए दो जनवरी को कानपुर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक मैदान से यात्रा की शुरूआत हुई। इसके बाद बीकेडी चौराहे पर पूर्व प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने स्वागत किया। यहां से यात्रा इलाइट चौराहा होते हुए जेल चौराहे पहुंची। जहां मनीष तिवारी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा हुई। अमर सिद्ध, अमित नायक, तलविंदर सिंह, अंकित तिवारी मौजूद रहे। फिर ये यात्रा बबीना के क्षेत्र से होते हुए ललितपुर के लिए रवाना हो गई है। ललितपुर से लौटने के बाद यात्रा सोमवार को मऊरानीपुर पहुंचेगी। यहां से महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात से होते हुए दो जनवरी को कानपुर महानगर की बिठूर विधानसभा पहुंचेगी। यहीं पर यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें