फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की जय भारत अभियान को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 19 अगस्त से शुरू होने वाले कांग्रेस के ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि अभियान के दौरान कांग्रेस के नेता गांवों में घर- घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे। इससे यह अभियान नेता और जनता के बीच की कड़ी बनेगा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि कांग्रेस नेता गांव में रुकेंगे। प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि अभियान के दौरान कांग्रेस आम जन की पीड़ा समझेगी। महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि अभियान के दौरान नेता और जनता के बीच संवाद होगा। यह अभियान 19, 20 और 21 अगस्त को होगा। कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 20 अगस्त को गांवों में मनाएंगे तथा पूर्व प्रधानमंत्री के आधुनिक भारत में योगदान को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शफीक अहमद मुन्ना, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जेके दोहरे, शंभू सेन, राजेंद्र रेजा, श्रीराम बिलगैंया, रामकुमार शुक्ला, इम्तियाज हुसैन, पूरन मिश्रा, हबीबुर्रहमान चंदा, सल्लू चौधरी, कन्हैया कपूर, अरविंद बबलू, डा. विजय भारद्वाज, अखलाक मकरानी, प्रभा पाल, मुन्नी देवी अहिरवार, आशिया सिद्दीकी, मंसूर अली, शहनाज हुसैन, विनोद विलियम, महेश कुशवाहा, पंकज मिश्रा, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया, जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जय भारत अभियान के पहले दिन घर - घर दस्तक, स्नेह भोज, मेरा गांव, मेरा संवाद, लाइव मुलाकात, दूसरे दिन प्रभात फेरी, स्नेह भोज, राजीव गांधी सम्मान समारोह और तीसरे दिन प्रभात फेरी, युवा संवाद आदि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें