फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग का कर्मिशयल इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ चला डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज के आसपास पार्किंग का इंतजाम न करने प्रतिष्ठानों के खिलाफ आखिरकार जेडीए का डंडा चल गया। शनिवार को जेडीए के प्रवर्तन दल ने यहां बेसमेंट में चला रहे पैथालॉजी सेंटर सील कर दिए। दूसरे प्रतिष्ठानों को भी पार्किंग का इंतजाम करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जेडीए दस्ता दोपहर को मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के पास पहुंचा। इस इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर पिछले सप्ताह इन प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस दी गई थी। यहां चलने वाले अधिकांश अस्पताल बिना जेडीए की अनुमति के चल रहे हैं। अधिकांश केपास पार्किंग की जगह नहीं है। बेसमेंट का कर्मिशयल इस्तेमाल किया जा रहा है। मेडिकल रोड स्थित सुंदर कांपलेक्स के बेसमेंट में पार्किंग की जगह पैथालॉजी एवं डाक्टर का चैंबर बना था। जेडीए दस्ते ने इसे सील कर दिया। बालाजी अस्पताल के बेसमेंट में ब्लड बैंक चल रहा था। यहां मरीजों की संख्या को देखते हुए तीन दिन में ब्लड बैंक हटाने के निर्देश दिए गए। करगुवां रोड पर गुंजन कारनानी की दुकान सड़क पटरी पर बनी थी। इसकी सीढ़ी सड़क पर थी। इस वजह से दस्ते ने पूरे प्रतिष्ठान को सील कर दिया। आदेश जैन ने बेसमेंट में अल्ट्रासाउंड सेेंटर खोल रखा था। दस्ते ने इसे भी सील कर दिया। वात्सल्य अस्पताल में रेलिंग लगाकर रास्ता बंद किया गया था। इसे खुलवाने को कहा गया। उत्कर्ष पैथालॉजी में पार्किग की जगह पर पैथालॉजी सेंटर चल रहा था। दस्ते ने इसे भी सील कर दिया। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित का कहना है पार्किंग का कर्मिशलय इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें