फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवारी जाएंगी यूपी में इंट्री प्वाइंट की सड़कें, बनेंगे विशाल प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मध्य प्रदेश के रास्ते यूपी में प्रवेश करने वालों को गड्डामुक्त सड़क का अहसास दिलाने के लिए सरकार ने इंट्री प्वांइट की सड़कों को दुरुस्त कराने के साथ ही वहां विशाल प्रवेश द्वार बनाने की योजना बनाई है। पीडब्ल्यूडी को इसका जिम्मा सौंपा गया है। प्रत्येक इंट्री प्वाइंट पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च होेंगे। इससे वहां की सड़क समेत खूबसूरत प्रवेश द्वार बनेगा। पहली किस्त के तौर पर 29 लाख स्वीकृत कर दिए गए। झांसी मंडल में 20 जगहों पर इनको बनाया जाना है।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने गड्डा मुक्त सड़कों का नारा दिया था हालांकि अभी भले महानगर के भीतरी इलाकों की सड़कें गड्डामुक्त न हुई हों लेकिन, सरकार की मंशा है कि दूसरे प्रदेशों से यूपी में आने वाले यहां की खराब सड़क देखकर अपने मन में सूबे की खराब छवि न बनाएं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को सभी इंट्री प्वाइंट पर खूबसूरत प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही उस सड़क को भी दुरुस्त कराने को कहा गया है। इसके लिए सरकार ने कुल 1.21 अरब रुपये स्वीकृत किए हैं। झांसी मंडल के झांसी, जालौन एवं ललितपुर में कुल 20 जगहों को इन इंट्री प्वाइंट के तौर पर चिन्हित किया गया है। यहां विशाल द्वार बनाए जाने के साथ ही इनको हमेशा रोशन रखने के लिए लाइट भी लगाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के मुताबिक झांसी मंडल में झांसी के चिरगांव एनएच 27 से भांडेर, बड़ागांव-भसनेह मार्ग, मोंठ-भांडेर मार्ग, सिकंदरा समथर से दमोह, उन्नाव बालाजी मार्ग, चिरगांव-भांडेर मार्ग, बरुआसागर-टहरौली एवं मोंठ-समथर-पांडोखर मार्ग, मऊ-टीकमगढ़, मऊ-चुरारा-टिकटौली, खजरी मार्ग, एनएच-27 से मुराठा धमंता मार्ग पर यह खूबसूरत प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। ललितपुर में देवगढ़-ललितपुर-टीकमगढ़ मार्ग, दमोह-गुरसराय-टीकमगढ़ मार्ग एवं महरौनी-मड़ावरा मार्ग पर यह बनेंगे। जालौन के जालौन-भिंड मार्ग, कुलहपहाड़ से नीमच मार्ग, महुआ बांध से लौरी मार्ग, महोबा-रतौली मार्ग इनका निर्माण कराया जाएगा। इनके लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। जल्द ही यहां निर्माण भी शुरू कराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें