फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात पर दुल्हन के साथ घिनौना काम: शादी के दो दिन बाद पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला, मामला जान पुलिस हैरान

Sat, 27 Nov 2021 08:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पीड़िता की मां आराधना दुबे ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 18 नवंबर को नगरा निवासी दीपेंद्र से हुआ था। शादी के बाद जिस रात वह ससुराल पहुंची, उसी समय से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी थाना प्रेमनगर के नगरा निवासी युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति दीपेंद्र पुत्र रामकिशोर समेत सात परिजनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां आराधना दुबे ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 18 नवंबर को नगरा निवासी दीपेंद्र से हुआ था। शादी के बाद जिस रात वह ससुराल पहुंची, उसी समय से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 

पति दीपेंद्र अपनी मां आशा, पिता रामकिशोर एवं बड़े भाई सतेंद्र के साथ मिलकर उससे एक मोटर साइकिल एवं सोने की जंजीर की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर दीपेंद्र ने पहली रात में ही उसकी पुत्री की जमकर पिटाई की। दूसरे दिन परिजनों के साथ मिलकर उसे पीटा गया। 
विज्ञापन


उसने मायके से अपने परिजनों को बुलाने की कोशिश की लेकिन, उनसे बात भी नहीं करने दी गई। शादी के दो दिन बाद रात में उसे मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया गया। प्रेमनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य सातों परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें