फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों पर महंगाई की मार: टमाटर लीजिए या प्याज...मिलेंगे 80 रुपये किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों का असर सब्जियों पर देखने को मिल रहा है। भाड़ा बढ़ते ही खाद्य सामग्री के बाद अब सब्जियों पर महंगाई छाने लगी है। सब्जियों पर महंगाई का आलम है कि सप्ताह भर के भीतर ही प्याज और टमाटर के दाम दोगुने हो गए हैं। जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। प्याज और टमाटर के दाम एक समान हो गए हैं। दोनों का ही भाव 80 रुपये किलो है।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले शहर के बाजारों में तीस से चालीस रुपये प्रतिकिलो की दर बिकने वाली प्याज सत्तर से अस्सी रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं टमाटर के दाम सत्तर से अस्सी रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
इस संबंध में सब्जी मंडी के थोक सब्जी विक्रेता अनीस राईन ने बताया कि प्याज और टमाटर बाहर से ही आता है। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों के साथ ही मौसम की मार से भी सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। सप्ताह भर के भीतर ही टमाटर और प्याज के दाम दोगुने हो गए हैं। वहीं बुंदेलखंड ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैप्पी चावला ने बताया कि पंद्रह दिन के भीतर ही भाड़े में दस से बीस फीसदी का इजाफा हो गया है। जिसका असर शहर के बाजारों पर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

त्योहार नजदीक है लेकिन खाद्य सामग्री के साथ ही सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। जिसके चलते आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है
सारिका, गृहणी
महंगाई ने जीना मुहाल कर दिया है। लगातार बढ़ रही महंगाई ने तंगहाली की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब तो सब्जियां भी काफी महंगी हो गई हैं।
आरती, गृहणी
आमदनी तो वही है लेकिन महंगाई रोजाना बढ़ रही है। जिसके चलते अब रसोई का बजट दोगुना हो गया है। महंगाई के कारण आर्थिक परेशानी का दंश झेल रहे हैं।
शिखा, गृहणी
खाद्य सामग्री के दाम तो पहले ही आसमान छू रहे थे। लेकिन अब टमाटर, आलू और प्याज के दाम भी दोगुने हो गए है। सरकार को कीमतों में नियंत्रण के लिए अहम कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

ममता सिंह, गृहणी
सब्जी सप्ताह भर पहले (प्रतिकिलो) अब
तोरई 20 40
आलू 30 40
बैंगन 30 50
गोभी 50 80
लौकी 20 30
कद्दू 20 30
अरबी 20 30
खीरा 20 40
धनिया 150 200
मिर्च 20 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें