फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के शताब्दी समारोह में देश-विदेश से आएंगे पुरातन छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जीआईसी के 100 साल पूरे होने पर भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किया जाएगा। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज प्राक्तन छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 और 19 दिसंबर को होने वाले पुरातन छात्र मिलन समारोह में देश-विदेश से पुरातन छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. अशोक सक्सेना ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना 1921 में हुई थी, तब से लेकर आज तक यहां के पुरातन छात्र अपनी क्षमता का लोहा देश-विदेश में मनवा चुके हैं। देश-विदेश से लगभग 500 से अधिक पुरातन छात्रों की इस कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 18 और 19 दिसंबर को पुरातन छात्र मिलन का भव्य समारोह कोरोना महामारी के दिशा-निर्देशों का विधिवत पालन करते हुए और स्थानीय प्रशासन से चर्चा के बाद विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की जा रही हैं। इस दौरान शताब्दी समारोह के लोगो का भी विमोचन किया गया। इस दौरान वेद प्रकाश अग्रवाल, अरविंद दुबे, राकेश पाठक, अनिल श्रीवास्तव, जयंत मणि जैन, संदीप त्रिवेदी, डॉ. के. के साहू, मनोज बादल, मुकेश गुप्ता, रमन गुप्ता, सतीश लिखधारी, आशीष दुबे, प्रकाश निगम, मानस मधुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें