फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में भाजपा के तीनों पुराने धुरंधरों ने दिए अच्छे रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले की चार में से तीन सीटों पर भाजपा की ओर से तीनों पुराने धुरंधरों पर दांव लगाने का फैसला अच्छा रिजल्ट देने वाला साबित हुआ है। सिर्फ मऊरानीपुर सीट पर ही बदलाव किया गया था। क्योंकि ये अपना दल-एस के खाते में चली गई थी। इस सीट पर भी शानदार जीत हुई।
विज्ञापन

भाजपा के टिकट वितरण के दौरान तमाम तरह के कयासों का दौर जारी था। सभी सीटों पर मौजूदा विधायकों के साथ-साथ कई दावेदार भी उतर आए थे। ये भी खबरें सामने आई थीं कि भाजपा कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। इसके बावजूद भाजपा ने सदर, गरौठा और बबीना सीट पर सिटिंग विधायकों को ही मैदान में उतारा। जबकि, मऊरानीपुर सीट अपना दल एस के खाते में चली गई तो यहां से भाजपा विधायक बिहारी लाल आर्य की जगह रश्मि आर्य को प्रत्याशी बनाया गया। सभी प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की।
झांसी में दोहराया 2017 का रिकॉर्ड
भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में झांसी जनपद की चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में भी चारों सीटों पर कमल खिला है और पार्टी ने पिछले विधानसभा का रिकॉर्ड दोहरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें