झांसी। सीपरी बाजार स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में भगवान श्री झूलेलाल का चालीहा महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया। अखंड ज्योति का जयकारों के साथ मंगलवार को श्रद्धा भाव से ओरछा की पवित्र बेतवा नदी में विसर्जन किया गया।
बड़ोदरा के सेहरा वाले साईं जी एवं संत छोटूराम जी के सानिध्य में सीपरी में शोभा यात्रा निकाली। संतों का जगह.जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सेहरा वाले साईं जी एवं संत छोटूराम जी ने व्यापारी नेताओं संजय पटवारीए संतोष साहूए भाजपा नेता प्रदीप सरावगीए शालिनी गुरबख्शानी आदि को शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्त्रस्म में विजय केसवानी एंड पार्टी ने मधुर भजन सुनाए। दमा दम मस्त कलंदरण्ण् पर लोग झूम उठे। वहींए भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी में पवित्र ज्योत का विसर्जन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष त्रिलोकचंद लालवानीए सचिव सुरेश चंगानीए तेजभान चंगानीए मनोज ख्यानीए कमल हिरवानीए मनोहर बजाजए राकेश चंचलानीए किशन ख्यानीए अंकुश केसवानी आदि श्रद्धालु रहे।
आज रखा जाएगा तीजडी का निर्जल व्रत
सिंधी समाज की महिलायें बुधवार को तीजडी पर्व का निर्जल व्रत रखेगी। यह पर्व करवाचौथ की तरह मनाया जाता है। सभी सुहागिन महिलाएं रात को चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारायण करेंगी। सिंधी समाज की शालिनी नैनवानी ने बताया कि व्रत रखने से एक दिन पहले हाथों में मेहंदी रचाई जाती है। तीजडी का व्रत समाज की सभी सुहागिन महिलाएं रखती हैं। तीजडी माता की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की जाती है। हर्षा सिंधी ने बताया कि व्रत रखने की यह परंपरा सदियों पुरानी है। व्रत रखने वाली सभी महिलाएं एक साथ पूजा.अर्चना करती हैं।