फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीवी वैक्सीन लगने से नहीं होगा बच्चेदानी के मुंह का कैंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में फॉग्सी की झांसी ब्रांच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अलका सेठी ने कहा कि बालिकाओं की उम्र नौ साल होते ही एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए, इससे बच्चेदानी के मुंह का कैंसर नहीं होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माहवारी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इससे बड़े होकर बांझपन, संक्रमण नहीं होता है। डॉ. भारती महेश्वरी ने बताया कि प्रोजेस्टोरॉन हार्मोन की कमी की वजह से प्री मैच्योर डिलीवरी हो जाती है। ऐसे में इसका इलाज पहले ही शुरू कर दिया जाता है, ताकि प्री मैच्योर डिलीवरी होने से रोका जा सके। इस दौरान डॉ. कनिका सिंह ने भी अहम जानकारियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजया शर्मा ने की। डॉ. सुनीता अरोरा, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. रजनी गौतम, डॉ. सुचेता राजपूत, डॉ. विद्या चौधरी, डॉ. प्रीति केनाल, डॉ. आशा शुक्ला, डॉ. विनीता अग्रवाल, डॉ. सुनीता भदौरिया, डॉ. नीरजा कपूर, डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. शैली साहू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें