फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के आगे कार खड़ी कर घूमने गया परिवार.... महोबा वाले लाश ले जाने को करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक परिवार जिला अस्पताल में एंबुलेंस के आगे कार खड़ी करके शापिंग करने के लिए चला गया। इससे महोबा जनपद के एक युवक का शव डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा। पुलिस और परिवार वाले कार मालिक को तलाशते रहे। आसपास के बाजार में भी शोर मचाकर ढूंढा लेकिन कोई आया ही नहीं। डेढ़ घंटे के बाद जब कार मालिक आया तब कार को हटाकर एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया गया। पुलिस ने कार का चालान कर दिया था।
विज्ञापन

दरअसल महोबा जनपद के धौर्रा गांव में शनिवार की शाम सात बजे अजयपाल राजपूत को गोली मार दी गई थी। घायल को पुलिस मेडिकल कालेज लेकर पहुंची जहां रविवार की दोपहर को उसकी मौत हो गई। क्योंकि गोली के बारे में जानकारी करने के लिए एक्सरे कराना था लिहाजा दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस एंबुलेंस से शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। शाम चार बजे एक्सरे कराने के बाद शव को वापस एंबुलेंस में रख दिया गया। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी कार लेकर पहुंचा और एंबुलेंस के आगे अपनी कार खड़ी करके बाजार घूमने के लिए चला गया। जब पुलिस और परिवार वाले शव को लेकर जाने के लिए तैयार हुए तो पता चला कि रास्ता ही नहीं मिल रहा है। जब तक कार नहीं हटेगी एंबुलेंस निकल ही नहीं पाएगी। पुलिस और परिवार वाले कार मालिक की तलाश में लग गए। बाजार में घूमकर पुलिस वाले उसकी तलाश करते रहे मगर कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में क्रेन भी मंगवा ली गई थी। शाम साढ़े पांच बजे क्रेन से कार को उठाने की तैयारी थी, उससे पहले ही कार मालिक आ गया। पुलिस वालों ने उसे जमकर लताड़ लगाई और कार का चालान भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें