फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग की योजनाएं अब नए पोर्टल पर

Mon, 30 Aug 2021 01:11 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए नया पोर्टल जारी कर दिया गया है। इसलिए जो किसान उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें नए पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण किसी भी जन सुविधा केंद्र से कराया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए नया पोर्टल जारी कर दिया गया है। इसलिए जो किसान उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें नए पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण किसी भी जन सुविधा केंद्र से कराया जा सकता है।
विज्ञापन


अब तक उद्यान विभाग और कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल upagriculture.com पर पंजीकरण कराना अनिवार्य था। लेकिन अब उद्यान विभाग का नया पोर्टल uphorticulture.com लांच हो गया है। अब तक उद्यान विभाग से संबंधित योजनाएं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र स्पेशल कंपोनेंट प्लान, राष्ट्रीय आयुष मिशन, बुंदेलखंड आदि का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य था। उद्यान विभाग का पोर्टल लांच हो जाने से किसान अब उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ कृषि विभाग में पंजीकृत होने पर नहीं उठा सकेंगे। बल्कि उन्हें नए सिरे से पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। योजनाओं का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दिया जाएगा।

उद्यान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए किसानों को किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, खतौनी और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। पोर्टल पर किसान स्वयं या अधीक्षक राजकीय उद्यान नारायण बाग से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। बता दें कि जिले में पहले से पंजीकृत किसान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


 उद्यान विभाग का अपना पोर्टल लांच हो गया है, इसलिए जिन किसानों को बागवानी से संबंधित योजनाओं का लाभ लेना है, वह उद्यान विभाग के पोर्टल पर ही अपना पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

- विनय कुमार यादव
उप निदेशक उद्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें