फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद हबीब के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का मुजफ्फरनगर में एक महिला के सिर पर थूके जाने का वीडियो वायरल होने से आक्रोशित हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जावेद हबीब के सैलूनों को बंद करने की मांग की तथा एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रमुख अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जावेद हबीब ने ये कृत्य कर महिला समाज को अपमानित किया है। उन्होंने चेतावनीपूर्ण लहजे में कहा कि जावेद हबीब की श्रृंखला वाले सैलून तीन दिन में अपना नाम बदल लें, वरना दुकानें बंद करा दी जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। साथ ही नवाबाद थाने में जावेद हबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुरुकेष अमरया, रवि आदित्य, प्रतीक, शिवम, ऋतिक, प्रखर, गोलू, अभिषेक, मोहित, वीरेंद्र सिंघल, अतुल वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें