फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता से पहले नगर निगम में खुले 4.65 करोड़ के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आचार संहिता लगने की अटकलों के बीच नगर निगम प्रशासन टेंडर प्रक्रिया तेजी से पूरी करने में जुटा है। शुक्रवार को निगम प्रशासन ने 4.65 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर खोले। इससे दो दिन पहले 2.19 करोड़ रुपये के टेंडर खोले जा चुके। इनमें निर्माण संबंधी कार्य शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब जल्द आचार संहिता लगने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसको देखते हुए निगम प्रशासन की कोशिश अधिक से अधिक कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की है। शुक्रवार को निर्माण कार्यों संबंधी 62 कार्यों की निविदाएं खोली गईं। मुख्य अभियंता एके अंबेडकर के मुताबिक वार्ड नंबर 19 बंगलाघाट में दुबे की पुलिया के पास से राजकपूर राय के मकान, वार्ड नंबर 20 गुदरी के अंतर्गत सूजा खान चौराहा आदि के आसपास सड़क निर्माण, वार्ड नंबर 23 के लहर कालोनी में सड़क, नाली मरम्मत कार्य, वार्ड नंबर 25 में प्रेम किराना स्टोर के पास निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 25 में इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण, वार्ड ने 38 में बिसातयान कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल की मरम्मत, वार्ड संख्या 39 में शिया कब्रिस्तान वाली गली की मरम्मत, वार्ड नंबर 42 में लक्ष्मी गेट के अंदर निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 45 में इंटरलाकिंग टाइल्स का कार्य, वार्ड नंबर 52 में क्षतिग्रस्त सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण, वार्ड नंबर 55 सिविल लाइन में नारायण धर्मशाला के पास निर्माण, वार्ड संख्या 32 में पिछोर में निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 42 में धर्मेद्र मिष्ठान भंडर के बगल गली में निर्माण कार्य, रेलवे डैम के पास सात हजार पौधों को दो साल के अनुरक्षण का कार्य, कान्हा गोशाला में पहाड़ी पर जाली का कार्य, वार्ड नंबर 43 सीपरी बाजार में सीताराम हाता के आसपा सड़क सुधार कार्य, वार्ड नंबर 40 आजाद गंज सीपरी बजार में सड़क मरम्मत का कार्य, वार्ड नंबर 45 में सुभाष गज मार्केट में नाली एवं एपेक्स बिछाने का कार्य कराया जाएगा। मुख्य अभियंता के मुताबिक इनमें जिनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उनके कार्य भी आरंभ करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें