फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो आरटीओ कार्यालय में नहीं होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में परिवहन विभाग का नया नियम वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहन चालकों के काम आरटीओ दफ्तर में बंद होने जा रहे हैं। अब तक जिले में कुल पंजीकृत साढे़ तीन लाख में से 30 हजार वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग सकी है। उधर, वाहन चालकों को वेबसाइट पर प्लेट बुकिंग की लंबी वेटिंग मिलने से वाहन चालक परेशान हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने साल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए हैं। पिछली बार वाहन चालकों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन बाद में शासन ने इसमें वृद्धि कर दी। इस दौरान सरकार ने कई कंपनियों से करार करते हुए लोगों को सुविधा देने की पहल की, लेकिन लोगों ने इसमें खास रुचि नहीं दिखाई। अब 15 फरवरी के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने को लेकर शासन स्तर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव ने आरटीओ को भेजे निर्देश में कहा है कि प्लेट न लगवाने वाले वाहन चालकों के फिटनेस, पता बदलने और वाहन ट्रांसफर करने जैसे काम न किए जाएं। इस निर्देश के बाद वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि सरकार ने जिस वेबसाइट पर पंजीकरण कराने की सुविधा शुरू की है, उस पर प्लेट बुकिंग को लेकर लंबी वेटिंग चल रही है। 28 फरवरी को प्लेट की बुकिंग कराने पर 28 अप्रैल की तिथि मिल रही है। ऐसे में वाहन चालकों की परेशानी में इजाफा हो रहा है। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नंबर प्लेट बनवाने के लिए लोग डीलर से संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट पर लंबी वेटिंग की समस्या को लेकर वाहन चालक आ रहे हैं। इसे लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें