फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 घंटे 45 मिनट में रोपे गए 12 लाख 99 हजार पौधे

Tue, 12 Jul 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने को सोमवार को वृहद पौधरोपण हुआ। अभियान के तहत जिले में आठ घंटे पैंतालिस मिनट में 12,99,150 पौधे रोपे गए। पौधरोपण के लिए वन विभाग की 114 साइटों पर अठारह हजार मजदूरों एक साथ काम किया। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने भ्रमण कर पौधरोपण की निगरानी की।
विज्ञापन


‘ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी’ अभियान के तहत पौधरोपण सुबह दस बजे से शुरू हुआ। आखिरी पौधा शाम 6.45 बजे मोंठ के देवगढ़ में रोपा गया। अभियान के दौरान सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, मंडलायुक्त के. राममोहन राव व प्रभारी जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बबीना के ग्राम बछौनी में पौधे रोपे। यहां स्कूली बच्चे व एनसीसी कैडेट ने भी पौधरोपण में सहभागिता की। इस दौरान डीएफओ डा. मनोज कुमार पांडेय ने ब्लाकवार पौधरोपण की जानकारी दी। झांसी प्रक्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक सीवी नाथ व वन संरक्षक देवेंद्र कुमार ने ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम सदर चंद्र कुमार पटेल समेत छोटेलाल तिवारी, रामनारायण आदि मौजूद रहे। पौधरोपण के दौरान गिनीज बुक की टीम ग्राम बछौनी, मऊरानीपुर के घुराट समेत कई स्थानों पर पौधरोपण का जायजा लिया। इसके अलावा सेटेलाइट से भी निगरानी की गई।

पौधों की सुरक्षा बढ़ी चुनौती
झांसी। रिकार्ड संख्या में पौध रोपी तो जा चुकी हैं, परंतु इनकी सुरक्षा बढ़ी चुनौती है। हालांकि, वन विभाग का दावा है कि कम से कम 95 फीसदी पौधे आगे चलकर हरे भरे वृक्षों में तब्दील हो जाएंगी। अभियान के नोडल अधिकारी /एसडीओ ए के मालवीय ने बताया कि पौधरोपण वाले स्थानों के चारों ओर सुरक्षा खाई खोदी गई है। इसके अलावा सभी जगह चौकीदारों का इंतजाम भी किया गया है। इससे पौधों को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा इस बार बारिश बहुत अच्छी होने की संभावना है। इससे पौधों को बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें