फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: डेंगू और वायरल का कहर जारी, डेंगू से युवती की मौत, 12 नए मरीज मिले

Thu, 23 Sep 2021 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

डेंगू से युवती की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
झांसी: डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू और वायरल का कहर झांसी पर टूटने लगा है। डेंगू से बुधवार सुबह एक युवती की मौत हो गई। जबकि 12 नए मरीज सामने आए। अब महानगर में मरीजों की संख्या 192 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने लार्वी साइट के छिड़काव का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन


महानगर में पिछले 15-20 दिनों से डेंगू के लगातार मरीज मिल रहे है। शहर और गांवों में तेजी से लोग डेंगू की चपेट में आ रहे है। कुछ दिनों पहले आमली गांव में एक साथ करीब 27 मरीज मिले थे। इसके बाद लगातार महानगर में 10-12 मरीज सामने आते रहे। मगर अब तक कोई मौत नहीं हुई थी। बुधवार को डेंगू से खातीबाबा निवासी एक 27 वर्षीय युवती की निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि 12 नए मरीज सामने आए। महानगर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के कहर से हालात बिगड़ रहे हैं। आलम यह है कि अस्पतालों में बने डेंगू वार्ड में बेड खाली नहीं बचे हैं। जबकि वायरल के भी करीब 200 मरीज रोज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

बुधवार को मिले सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को जांच टीमों द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच के बाद 12 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं कई जगहों पर लार्वी साइट का छिड़काव कराया गया है। 
विज्ञापन


युवती की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
डेंगू से युवती की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।

थाना प्रेमनगर के खाती बाबा निवासी अनुरूद्घ प्रताप सिंह की भांजी शिवानी भदौरिया (27) को डेंगू से पीड़ित होने पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि शिवानी की मौत के बावजूद डॉक्टरों ने क्रिटिकल हालत का हवाला देते हुए तुरंत दिल्ली भेजने की जरूरत बताई। इसके लिए उन्होंने एयर एंबुलेंस बुलवाने की बात कही। परिजनों ने शिवानी की गंभीर हालत को देखते हुए एयर एंबुलेंस के लिए तीन लाख रुपये दे दिए। यहां से उनको अस्पताल की एंबुलेंस से दतिया भेजा गया। दतिया हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस के साथ आए चिकित्सकों ने शिवानी का परीक्षण करके बताया कि काफी देर पहले ही उसका ब्रेन डेड हो चुका। ऐसी हालत में उसे नर्सिग होम से बाहर लेकर नहीं आना चाहिए था।

इस पर उन्होंने दिल्ली के चिकित्सकों से संपर्क किया। उन्होंने भी नर्सिंग होम के डॉक्टरों की गलती बताई। इसके बाद शिवानी के परिजन भड़क उठे। वह सभी शव के साथ वापस नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी समेत नवाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों का कहना है कि शिवानी के न्याय के लिए आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया। सीओ सिटी राजेश सिंह के मुताबिक परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। उसके शव का देर-रात पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें