फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं भैया दूज की खुशियां: तीन भाइयों की इकलौती बहन 100 फीट गहरी खाई में गिरी, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

Sun, 20 Mar 2022 06:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

भैया दूज के त्योहार पर इकलौती बहन की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतका तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
रक्षा कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बड़ागांव थाना इलाके में खाई में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। भैया दूज के त्योहार के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बड़ागांव के ग्राम दुनारा निवासी किसान रामप्रसाद कुशवाहा की बेटी रक्षा कुशवाहा (18) खेत की रखवाली करने गई थी। शनिवार शाम को खेत से घर की ओर लौट रही थी। इसी दरम्यान पैर फिसल गया और वह लगभग सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। देर शाम तक जब वो घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इस बीच उसका कुछ सामान खाई के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन


तलाश करने पर रक्षा खाई में मिली। गंभीरावस्था में परिजन उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतका तीन भाई रवि, राजा और संजय के बीच अकेली बहन थी। भैया दूज के त्योहार पर इकलौती बहन की मौत से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें