फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात खंभों से बिजली के तार काट ले गए चोर, आठ गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मथुरापुरा तिगैला के पास बैदोरा उपकेंद्र के बल्लमपुर फीडर से निकलने वाली बिजली की हाईवोल्टेज लाइन के सात खंभों से चोर बिजली के तार काट ले गए। लाइन ठप होने से आठ गांवों की बिजली गुल हो गई है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है। विभाग ने चोरी गए तार की कीमत आठ लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

जिले के बैदोरा उपकेंद्र से बल्लमपुर फीडर जुड़ा हुआ है। इससे बबीना क्षेत्र के गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने मथुरापुरा तिगैला के पास लगे आठ बिजली के खंभों से दो किलोमीटर दूरी का आठ लाख रुपये की कीमत का बिजली तार काट लिया। इससे क्षेत्र के बल्लमपुरा, खंगारी, पठारी, मथुरापुरा, नयागांव, दुर्गापुर, डोंगरी और पठारी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। अवर अभियंता एम. एम सिद्दीकी ने बबीना थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 हजार की चालू लाइन में चोरी करने के लिए चोरों ने जंजीर या चेन आदि को फेंककर बिजली की ट्रिप कराकर तारों को चोरी किया है। जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। साथ ही बताया कि इसी तरह की घटना पहले भी मोंठ थाना क्षेत्र में हो चुकी है। बिजली चोरी करने वालों का गैंग है। इसमें करीब आठ से 10 लोग शामिल हैं। जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें