फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार चार युवकों को कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। भांडेर के चिरगांव मार्ग पर तिगराकला मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चार युवकों में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हाल में ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। चारों युवक कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बार कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झांसी, चिरगांव के मियांपुर बझेरा निवासी प्रभात (22) पुत्र भगवान सिंह राजपूत, मोंठ के पुलगाना निवासी चंद्रशेखर (25) पुत्र कमल सिंह, रनगुवां निवासी दिलीप (27) पुत्र शगुन राजपूत एवं छपार निवासी नरेंद्र (22) पुत्र भानुप्रताप सोमवार रात बाइक से दतिया के ग्राम बड़ेरा में कुआं पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। चारों एक बाइक पर सवार थे। रात करीब आठ बजे जैसे ही यह लोग भांडेर-चिरगांव मार्ग पर तिगराकला मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चारों बाइक सवार युवक लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़े। जोरदार टक्कर होने से बाइक के परखच्चे उड़ गए जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। पुलिस भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने भांडेर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रभात, चंद्रशेखर एवं दिलीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि नरेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही युवकों के परिजन भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव मंगलवार को परिजनों को सौंप दिए गए। युवकों की मौत के बाद उनके घरों में कोहराम मचा है। उधर, भांडेर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें