फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन पर कसा शिकंजा, युवक से मारपीट का मुकदमा छह माह बाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पूर्व उपसभापति गुलशन यादव पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सीपरी बाजार पुलिस ने गुलशन और उसके बेटे समेत सात के खिलाफ एक युवक पर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने एवं मारपीट के आरोप में सोमवार रात रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना नवंबर माह की बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के ग्वाल टोली निवासी आकाश यादव ने पुलिस को बताया कि पिछले साल 9 नवंबर को वह अपने भाई पुखराज के साथ मंदिर जा रहा था। आईटीआई पहाड़िया के पास उन दोनों को गुलशन यादव पुत्र कल्याण, मोहित उर्फ टाइगर पुत्र गुलशन, रोशन यादव, पुष्पेंद्र यादव, दिनेश यादव, मंगल सिंह उर्फ कंचोले एवं बल्लू यादव ने घेर लिया। यहां से उसको अगवा करके गुलशन अपने घर उठा ले गया। यहां आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करते हुए गुलशन पर दर्ज कराए मुकदमे को वापस लेने को कहा। गुलशन ने मुकदमे में खर्च हुए तीन लाख रुपये भी वापस मांगे। न देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। आकाश के इंकार करने पर इन लोगों ने मिलकर उसे जहर पिला दिया। किसी तरह दोनों वहां से बचकर भागे। पुखराज ने आकाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसका कहना है घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। अपनी तहरीर लेकर आकाश सीपरी बाजार थाने पहुंचा। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर गुलशन समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 387, 328 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार देवेश शुक्ला के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें