फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : बेटे को पिटता देख बचाने आये पिता की कर दी हत्या, चार गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिस तैनात

Mon, 12 Apr 2021 10:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मऊरानीपुर/खिलारा।

सार

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकरवारा स्थित नई बस्ती मोहल्ले में रविवार रात बेटे को बचाने का प्रयास कर रहे वृद्ध की कुल्हाड़ी और लाठी मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकरवारा स्थित नई बस्ती मोहल्ले में रविवार रात बेटे को बचाने का प्रयास कर रहे वृद्ध की कुल्हाड़ी और लाठी मारकर हत्या कर दी गई। युवक और उसके पुत्र को घायल कर दिया गया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


रविवार की रात ढकरवारा में रहने वाले कालीचरण के  घर पर पांच लोग पहुंचे। उन्होंने आवाज देकर कालीचरण को बुलाया। वह घर से बाहर आया तो पुरानी रंजिश को लेकर इन लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से कालीचरण पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पिता हरिदास अहिरवार और बेटा बचाने आए तो उन पर भी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध हरदास की मौत हो गई।

कालीचरण और उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। मोहल्ले के लोग भारी संख्या में आए तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। परिजन तीनों को लेकर मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया जबकि कालीचरण और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी एवं चौकी प्रभारी देवरीघाट मौके पर पहुंचे। कालीचरण की तहरीर पर पुलिस ने शोभित, मोहित पुत्रगण लालाराम, प्रेमनारायण, घनश्याम पुत्रगण पन्नालाल, पन्नालाल पुत्र राधे के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर में बताया गया कि 11 अप्रैल की रात 11 बजे एकराय होकर लाठी, कुल्हाड़ी लेकर उस पर व उसके पिता हरिदास व उसके बेटे पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में पिता की मौत हो गई। घटना की विवेचना निरीक्षक रामप्रकाश को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें