फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रब टाइफस के चार नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में डेंगू के साथ-साथ स्क्रब टाइफस के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। दो दिनों में स्क्रब टाइफस के चार नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही डेंगू के भी आठ नए रोगी मिले हैं।
विज्ञापन

झांसी में बारिश के बाद साफ पानी का जगह-जगह जमाव होने के चलते डेंगू का हमला तेज होता जा रहा है। सोमवार को आठ नए मरीज सामने आने के बाद अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 159 पहुंच गई है। इसमें दो मरीज ग्रामीण और छह शहरी इलाकों से सामने आए हैं। जबकि, स्क्रब टाइफस के चार नए मरीज मिले हैं। इसमें रविवार और सोमवार को दो-दो रोगी सामने आए हैं। अब झांसी में स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की सेहत ठीक है। अब तक किसी की भी डेंगू या स्क्रब टाइफस से जान नहीं गई है। संवेदनशील और डेंगू मरीज मिलने वाले इलाकों में सफाई और लार्वी साइट का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें