फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय बाद सिंगल डिजिट में कोरोना मरीज, छह हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय बाद सिंगल डिजिट में कोरोना मरीज, छह हुए संक्रमित
विज्ञापन

झांसी। बहुत लंबे समय के बाद कोरोना मरीजों की तादाद एक दम से घटकर सिंगल डिजिट में रह गई है। सोमवार को झांसी में कोरोना के छह पॉजिटिव केस सामने आए। हालांकि, मौतें अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच लोगों ने संक्रमण के चपेट में आने से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 5291 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 2612, ट्रू नेट से 23 और एंटीजन किट से 2656 नमूने जांचे गए। इनकी जांच में छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, बेरबई निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, सीपरी बाजार के 47 साल के व्यक्ति, ईसाईटोला के 61 वर्षीय वृद्ध, बबीना कैंट के 64 वर्षीय वृद्ध और सिमरा के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा 36326 पहुंच गया है। जबकि, मरने वालों की संख्या 591 हो गई है। 74 मरीजों हो अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। जबकि, 23 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। अब जिले में 763 एक्टिव केस बचे हुए हैं। रिकवरी रेट 96.27 प्रतिशत हो गया है। मृत्यु दर 1.6 फीसदी है। लक्षण वाले मरीजों की संख्या 127 बची हुई है, इसमें 52 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें