फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की शराब पिलाने के बाद की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की शराब पिलाने के बाद की हत्या
विज्ञापन

दतिया। थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम नुनवाहा में युवक के साथ पहले शराब पी। इसके बाद वह उसे एकांत में ले गया। युवक का नशा हावी हो गया तो आरोपी ने पहले उसका गला दबाया फिर सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। घटना रविवार की रात आठ बजे की बताई गई है। मृतक के पिता की आठ साल पहले आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी, जिसमें वह मुख्य गवाह था।
हत्यारोपी ने पहले युवक पर राजीनामा करने का दबाव बनाया। जब वह दबाव में नहीं आया तो आरोपी ने उसके साथ दोस्ती कर ली। इसके बाद मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम नुनवाहा निवासी संजीव (30) पुत्र स्व. बलवीर यादव का सिर कुचला शव रविवार की रात गांव के ही रामेश्वर लोधी के खंडहर मकान में पड़ा मिला। रात में रामेश्वर लोधी खंडहर मकान में लघुशंका के लिए गया तो वहां संजीव शव पड़ा था। इसकी सूचना उसने गांव के चौकीदार को दी। चौकीदार ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। युवक की हत्या में गांव के ही वकील यादव का नाम सामने आया है। जो संजीव के पिता बलवीर यादव की हत्या के मामले में जेल में बंद था और कुछ समय से जमानत के चलते जेल से बाहर था। मालूम हो कि आरोपी वकील यादव ने वर्ष 2013 में अपने साथी कल्ला यादव के साथ मिलकर जमीन के विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्ला यादव अभी भी जेल में बंद है, लेकिन वकील यादव कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आ गया था। बलवीर यादव की हत्या के मामले में संजीव यादव मुख्य गवाह था। वकील यादव ने जेल से बाहर आते ही संजीव यादव पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जब संजीव उसके दबाव में नहीं आया तो आरोपी ने बाद में उसके साथ दोस्ती कर ली। संजीव तथा वकील दोनों शराब और जुआ के आदी थे। रविवार को संजीव और वकील जुआ खेलने गए थे। इसके बाद वह लोग रामेश्वर लोधी के खंडहर वाले मकान के पास पहुंचे, यहां दोनों ने कच्ची शराब पी। जब नशा हावी हो गया तो आरोपी वकील यादव, संजीव के साथ गालीगलौज करने लगा और उसे खींचकर खंडहर के अंदर ले गया और उसका गला दबा दिया, जब संजीव बेहोश हो गया तब आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें