फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक व पूर्व विधायक के पति पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक और पूर्व विधायक के पति पर मुकदमा
विज्ञापन

झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक और उनके भाई व पूर्व विधायक के पति के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पर इलाके के ही एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देने व पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, पूर्व विधायक ने आरोपों को फर्जी बताया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी आशा गौतम का प्रस्तावक चुरारा से जिला पंचायत सदस्य हेमंत सेठ को बनाया गया था। लेकिन, हेमंत नामांकन के लिए पहुंचे नहीं थे। उन्होंने पुलिस पर घर से बाहर न निकलने देने का आरोप लगाया था। प्रस्तावक के न पहुंचने से सपा प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाईं थीं, जिससे भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ। ये घटनाक्रम अभी ठंडा ही नहीं पड़ा था कि हेमंत सेठ और उनके बड़े भाई मऊरानीपुर की पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्य के पति जयप्रकाश आर्य उर्फ पप्पू सेठ के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में मऊरानीपुर के मुहल्ला गांधीगंज निवासी कन्हैयालाल उर्फ कल्लू ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि 20 जून की रात तकरीबन दस बजे वे अपने पुत्र मोहित के साथ बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में हिस्सा लेने गए हुए थे। विवाह घर राधिका पैलेस में जैसे ही बाइक खड़ी कि तभी जयप्रकाश आर्य व हेमंत सेठ अपने 10-12 साथियों व गनर के साथ आ गए और गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी। विपक्षियों ने धमकाते हुए कहा कि पहले जो तुमने मुकदमा कायम कराया था, उसे निपटाने में पांच लाख रुपये खर्च हो गए। एक सप्ताह में पांच लाख रुपये घर भिजवा देना, वरना तुम्हें और पूरे परिवार को जान से मार देंगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विधायक के इशारे पर मुकदमा, करेंगे विरोध
झांसी। पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्य ने गहरा आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनका देवर हेमंत सेठ सपा प्रत्याशी का प्रस्तावक बना था। इसी खुन्नस में देवर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामांकन वाले दिन भी पुलिस ने देवर को घर से बाहर नहीं निकलने दिया, जिससे सपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल नहीं हो पाया। पति और देवर पूरी तरह से निर्दोेष हैं। मुकदमा क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर दर्ज किया गया है। उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। साथ ही इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष विवेचना होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नैपाल सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें