फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर कोड भरने में चूक से फंसा कई छात्रों का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परीक्षा के दौरान पेपर कोड भरने में गलती हो जाने की वजह से कई छात्र-छात्राओं का रिजल्ट फंस गया है। जिस पेपर कोड में गलती हुई है, उस प्रश्नपत्र के नंबर दर्ज नहीं हुए हैं। रिजल्ट में पास या फेल की जगह आरडीडब्ल्यूए लिखकर आ रहा है। इसमें सुधार कराने के लिए छात्र-छात्राएं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इस बार बीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में ओएमआर शीट पर परीक्षा कराई। परीक्षा के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने ओएमआर शीट भरने में त्रुटियां कर दीं। एक छात्र ने विश्वविद्यालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि एमए में पॉलिटिकल साइंस में उसके दो पेपर हुए। एक पेपर अनिवार्य था, जबकि, दो वैकल्पिक प्रश्नपत्रों में एक करना था। ऐसे में प्रश्नपत्र में तीन पेपर कोड आए। कई विद्यार्थी इस चक्कर में भ्रमित हो गए। पेपर कोड गलत भर देने की वजह से कॉपी स्कैन होने पर कोई नंबर नहीं मिल सके। रिजल्ट में आरडीडब्ल्यूए लिखकर आ गया है। अब छात्र रिजल्ट ठीक कराने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, इस मामले में परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि यदि किसी भी विद्यार्थी ने पेपर कोड भरने में गलती कर दी है तो उन्हें प्रार्थनापत्र दें। कॉपी निकलवाकर जांच कराई जाएगी। यदि वह उपस्थित होगा तो रिजल्ट में संशोधन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें