फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजहरुद्दीन ने कहा- किसान आंदोलन का लंबा खिंचना देश हित में नहीं

Wed, 17 Feb 2021 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
बबीना प्रीमियम लीग के फाइनल मुकाबले में झांसी आए अजहरुद्दीन, साथ हैं विनोद कांबली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुरादाबाद के पूर्व कांग्रेस सांसद व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पहली बार किसान आंदोलन पर बोले। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का लंबा खिंचना देश हित में नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार को बबीना प्रीमियम लीग के फाइनल मुकाबले में झांसी आए अजहरुद्दीन ने कहा कि किसान आंदोलन लंबा खिंच गया है। दुनिया के लोगों की इस पर टिप्पणी आने लगी है। किसान आंदोलन पर सरकार और किसान दोनों को थोड़ा सामंजस्य बनाकर आपस में बात करनी चाहिए। दोनों को थोड़ा आगे - पीछे होना चाहिए।

हालांकि, इस दरम्यान उन्होंने किसान या सरकार किसी पर भी सीधी टिप्पणी नहीं की। कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है या किसान, इस बारे में वह कुछ नहीं बोल सकते हैं। लेकिन, अब किसान आंदोलन का खत्म होना जरूरी है। इस पर दोनों ओर से पहल की जानी चाहिए। भारत के हर नागरिक के लिए देश पहले है, बाकी सब बातें बाद में।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें