फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती के बाद की शादी, प्रेमी ने पिटाई की तो भाग आई प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती के बाद की शादी, प्रेमी ने पिटाई की तो भाग आई प्रेमिका
विज्ञापन

झांसी। फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद मध्यप्रदेश के रतलाम की एक युवती ने गोरखपुर के युवक के साथ शादी कर ली। प्रेमी जब आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा तो वह भागकर गोरखपुर से झांसी आ गई। झांसी से ट्रेन पकड़ने से पहले ही एक युवक उसे जीआरपी को सौंप गया।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश के रतलाम की रहने वाली एक युवती की दोस्ती फेसबुक पर गोरखपुर के युवक से हो गई। दो महीने पहले युवती अपने घर से निकलकर गोरखपुर पहुंच गई और वहां उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। कुछ दिनों बाद ही प्रेमी ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। सोमवार रात वह प्रेमी को छोड़कर गोरखपुर से बस द्वारा झांसी आ गई। बस स्टैंड से वह रेलवे स्टेशन आ रही थी, तभी रास्ते में उसने एक युवक से मोबाइल मांगा। युवती ने युवक को बताया कि वह अपने पति से बात करना चाहती है और उसके पास मोबाइल नहीं है। युवक ने मोबाइल नंबर पूछकर कॉल किया। युवक ने जब उसके पति से बात की तो वह गाली गलौज करने लगा। मोबाइल पर बात कराने वाला युवक डर गया कि वह किसी मुसीबत में न फंस जाए। इसके बाद युवक युवती को जीआरपी थाने लेकर पहुंच गया। युवक ने जीआरपी को पूरी बात बताई। साथ ही युवती ने बताया कि वह ट्रेन से रतलाम जाना चाहती है। बाद में जीआरपी ने युवती को अपने संरक्षण ले लिया। रात में थाने में महिला आरक्षी उपलब्ध न होने के कारण आरपीएफ से मदद ली गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें