झांसी। जिले की पुलिस एनकाउंटर मोड पर आ गई है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले दस दिनों के दरम्यान जिले के पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है।
बीते सप्ताह शुक्रवार की रात थाना कोतवाली इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक दतिया का रहना वाले शातिर अपराधी प्रदीप पकड़ा गया था। प्रदीप और उसके एक साथी ने पहले पुलिस पर फायर झोंका था। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग हुई थी। गोली प्रदीप के पैर में लगी थी। इसके दो दिन बाद ही रविवार की देर रात गुरसराय थाना इलाके के लोहिया पुल पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंके। जवाब में चली पुलिस की गोली से औरेया निवासी शातिर बदमाश रविकांत धोबी, जय सिंह व रजनीश दोहरे घायल हो गए। तीनों के पैरे में गोली लगी। जबकि इससे पहले थाना पूंछ, एरच और मोंठ में भी मुठभेड़ हो चुकी है। एक के बाद एक हो मुठभेड़ों से जाहिर है कि पुलिस अब एनकाउंटर मोड पर आ गई है। इससे अपराधियों में दहशत है।