फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत शवदाहगृह की खातिर चार करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के अंदर विद्युत शवदाह गृह बनाने के लिए नगर निगम को चार करोड़ रुपये मिले हैं। एक शवदाह गृह सीपरी बाजार में पहूज नदी के पास एवं दूसरा बड़ागांव गेट बाहर के पास बनाया जाएगा। नगर निगम को यह पैसा आरईसी लिमिटेड नामक कंपनी ने सीएसआर फंड के माध्यम से दिया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बावजूद महानगर में कोई विद्युत शवदाह गृह नहीं है। पिछले वर्ष सूती मिल के पास एक विद्युत शवदाह गृह तैयार कराया गया, लेकिन विद्युत कनेक्शन में विलंब होने से यह अभी तक शुरू नहीं हो सका है। विद्युत शवदाह गृह नहीं होने से सिर्फ लकड़ियों के सहारे ही अंतिम क्रिया हो पाती है। काफी अरसे से विद्युत शवदाह गृह की जरुरत महसूस की जा रही थी। इस कमी को पूरा करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पिछले माह आरईसी लिमिटेड को दो विद्युत शवदाह गृह में मदद करने के लिए प्रस्ताव भेजा था।
निगम की ओर से दोनों के डीपीआर भी कंपनी को भेजे गए। डीपीआर को देखते हुए कंपनी सहमत हो गई है। उसने पूरे प्रोजेक्ट में खर्च आने वाले कुल चार करोड़ रुपये की धनराशि पर भी स्वीकृति जताई है। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात कंपनी की ओर से मंगलवार को पहली किस्त के तौर पर 2.35 करोड़ की जारी कर दिए गए। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि सीपरी बाजार श्मशान घाट पहूज नदी के पास एवं दूसरा बड़ागांव गेट बाहर के पास बनाया जाएगा। कंपनी ने सीएसआर फंड के जरिए यह धनराशि स्वीकृति की है। पहली किस्त मिल चुकी है। अब जल्द ही निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा। यह दोनों शवदाह गृह विद्युत एवं गैस की मदद से संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्नाव गेट शवदाह गृह भी शुरू होने की उम्मीद
उन्नाव गेट स्थित विद्युत शवदाह गृह भी जल्द ही आरंभ होने उम्मीद जताई जा रही है। निगम अफसरों का कहना है कि विद्युत कनेक्शन संबंधी औपचारिकताएं काफी पहले पूरी की जा चुकी हैं। अब संयंत्र की टेस्टिंग आदि भी हो चुकी है। ऐसे में अगले कुछ दिनों के भीतर ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें