झांसी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कई राजनीतिक पार्टियों का प्रचार आकाशवाणी केंद्र पर शुरू कर दिया गया है। प्रचार की अंतिम तिथि पांच मार्च तय की गई है। जिसके तहत सुबह और शाम का समय तय किया गया है।
निर्देशानुसार आकाशवाणी केंद्र पर सुबह दस बजे से 11 बजे तक व शाम साढ़े पांच बजे से शाम सात बजकर दस मिनट तक चुनाव प्रचार का प्रसारण किया जाएगा। जिसके तहत दिन भर में 1798 मिनट का समय प्रचार के लिए तय कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय पार्टियों के साथ ही क्षेत्रीय पार्टियों का प्रचार आकाशवाणी पर सुनाई देगा। जिसके तहत भाजपा, कांग्रेस, सपा, बीएसपी, एनपीपी, आरएलडी, सीपीआई, तृणमूल कांग्रेस को समय आवंटित किया गया है। इस संबंध में आकाशवाणी केंद्र के निदेशक कुंज बिहारी ने बताया कि पांच मार्च तक चुनावी प्रचार का आदेश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत सुबह व शाम का समय तय किया गया है।