गुरसराय। गुरसराय पुलिस ने टॉपटेन बदमाश को उस समय धर दबोच लिया जब वह कोई बड़ी वारदात करने की फि राक में था। पुलिस कप्तान शिवहरि मीणा के निर्देशन में थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी द्वारा चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से चल रहे टॉपटेन व थाना स्तर पर सक्त्रिस्य अपराधियों के धरपकड़ अभियान क्त्रस्म में एरच रोड नहर पुलिया से 200 मीटर आगे अभियुक्त योगेंद्र उर्फ लला (33) निवासी बरमपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से एक अदद तमंचा ी 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला तो उसके खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर भी शामिल है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर कुलभूषण सिंह, आदित्य सिंह, हरीश गौतम सुमित कुमार मौजूद रहे। गुरसराय पुलिस थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी द्वारा इन दिनों चुनाव आचार संहिता को देखते हुए दिन.रात अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जिस टॉपटेन अपराधी को पकड़ा गया है इसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं और पुलिस ने अपना नेटवर्क बहुत ही खुफि या तरीके से बिछा रखा था, जिसके चंगुल में आज अपराधी योगेंद्र उर्फ लला को गिरफ्तार कर लिया गया है।