फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में ई टिकटिंग मशीन और परिचालकों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रोडवेज बस डिपो 113 परिचालकों और 70 ईटीएम की कमी से जूझ रहा है। इससे कभी-कभी वर्कशाप और बस स्टैंड पर परिचालकों और ईटीएम की कमी के कारण बसें खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

झांसी डिपो में परिवहन निगम की 140 बसें हैं। जिनका उरई, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, ललितपुर, मऊरानीपुर, गरौठा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर संचालन किया जाता है। इन बसों में सिर्फ 190 परिचालक और सिर्फ 70 ई-टिकटिंग मशीन हैं। जबकि मानक के अनुसार डिपो में 303 परिचालक और 140 ईटीएम होनी चाहिए। मशीनों की कमी के कारण कभी-कभी परिचालकों को लगातार ड्यूटी करनी पड़ जाती है। परिचालक रास्ते में मिलने वाली सवारियों को भी बिठाने में कतराते हैं। कभी- कभी अनुबंधित बसें वर्कशॉप और बस अड्डे पर खड़ी रह जाती हैं। इससे इन बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को आए दिन सुबह से शाम तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर कस्बा में जाने वाली बसों के परिचालक लोकल स्टॉपेज नहीं होने की बात कहकर सवारियों को नहीं बैठाते हैं।
परिचालकों और ईटीएम की कमी से बसों के संचालन में कुछ अव्यवस्था आ रही है। डिपो में 70 ईटीएम और 113 परिचालकों की कमी है। इनके लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। - प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें