फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी सप्ताह शहर के सात और चौराहों पर शुरू होंगे ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम द्वारा शहर के आठ चौराहों पर कैमरों को लगाकर ई-चालान की व्यवस्था की गई है। शुरूआत में इलाइट चौराहा पर ही ई-चालान को शुरू किया जा सका है। लेकिन अन्य चौराहों पर भी जेबरा लाइन बनाने का कार्य किया जा रहा है। जेबरा लाइन बनते ही ई-चालान की व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर की यातायात व्यवस्था नियंत्रण रखने के साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए शहर के इलाइट चौराहा, बीकेडी, चित्रा, कचहरी, महाराज अग्रसेन, इलाहाबाद बैंक, जीवनशाह व झांसी होटल चौराहे पर लगे कैमरों कोे नगर निगम स्थित कमांड सेंटर से संचालित किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा सिग्नल से पहले जेबरा लाईन को बनाया जा रहा है। जेबरा लाइन बनते ही सभी चौराहों पर ई-चालान शुरू कर दिया जाएगा।
अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बनाया की चौराहों पर जेबरा लाईन बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसी सप्ताह से सातों चौराहों पर ई-चालान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें