झांसी। अगर हिंदी के ज्ञान के साथ आप में लिखने का शौक है तो पत्रकारिता का कोर्स कर कॅरियर संवार सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो और वेब मीडिया में अलग-अलग पदों पर नौकरी पा सकते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ये कोर्स चलता है। दस जून तक कोर्स में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म खुले हुए हैं।
सूचना और डिजिटल क्रांति के कारण पत्रकारिता क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। यदि आपकी रुचि और विशेषज्ञता सिनेमा, खेल, मनोरंजन, राजनीति, आर्थिक परिदृश्य, देश-विदेश जैसे विषयों में है तो ये क्षेत्र आपके लिए है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कौशल त्रिपाठी ने बताया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो, वेब मीडिया में तकनीकी कौशल, स्किल एवं लेखन से अलग पहचान बना सकते हैं। इसके अलावा विज्ञापन, जनसंपर्क, कारपोरेट संचार, मीडिया प्रबंधन, इवेंट मैनेजमेंट और आजकल चुनावों में प्रतिभागियों के सोशल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं। खुद का यू ट्यूब चैनल, डिजिटल न्यूज पोर्टल या अन्य ऑडियो-विजुअल प्रोडक्शन करके भी रोजगार पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संस्थान के कई विद्यार्थियों ने मीडिया के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। विभाग में आधुनिक नवनिर्मित मीडिया लैब, फोटोग्राफी लैब, प्रोडक्शन कंट्रोल रूम, एडिटिंग लैब, क्रोमा प्रोडक्शन लैब के अलावा आधुनिक वीडियो व कैमरे उपलब्ध हैं। कंप्यूटर लैब में छात्र डिजाइन और ग्राफिक्स सीख सकते हैं।
इंटरमीडिएट पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम : बीए मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म
चयन की प्रक्रिया : सीधे प्रवेश
योग्यता : 12वीं पास
सीटें : 60
अवधि : तीन साल
फीस : 25000
स्नातक पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम : एमए मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म
चयन की प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
योग्यता : स्नातक पास
सीटें : 40
अवधि : दो साल
फीस : 32000
कोर्स का नाम : पीजीडीईएम
चयन की प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
योग्यता : स्नातक पास
सीटें : 20
अवधि : एक साल
फीस : 32000