झांसी में एक मेडिकल छात्रा को वाहन चालक पहले अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है क्योंकि जांच में पता चला है कि दोनों विवाह कर चुके हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
थाना नवाबाद के वीरागंना नगर इलाके में रहने वाली एक मेडिकल छात्रा के साथ वाहन चालक ने अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पड़ताल में मालूम चला है कि दोनों का विवाह हो चुका है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले एक सहेली के माध्यम से उसकी मुलाकात थाना प्रेमनगर के नया पुरा पुलिया नंबर नौ के पास रहने वाले सूर्यकांत अहिरवार पुत्र हरिदास से हुई थी। सूर्यकांत वाहन चालक है। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों आसपास एक साथ घूमने भी जाने लगे। पीड़िता का कहना है सूर्यकांत के व्यवहार की वजह से वह उसके ऊपर विश्वास करने लगी। एक दिन सूर्यकांत उसे पुलिया नंबर नौ स्थित अपने घर ले गया। यहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे अचेत कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का आरोप है सूर्यकांत ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसकी मांग न मानने पर आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी से उसका वीडियो भी अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता परेशान हो गई। बुधवार को नवाबाद थाने पहुंचकर उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हालांकि नवाबाद इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
पड़ताल में मालूम चला है कि दोनों आर्य समाज मंदिर में विवाह कर चुके। यह विवाह भी रजिस्टर्ड कराया गया है। फिलहाल तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 एवं 120-बी केे अंर्तगत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।