झांसी। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने शिक्षा मंत्रालय के सुझाव पर बुधवार को महिला कर्मचारी एवं छात्राओं का यौन उत्पीड़न से निवारण, प्रतिशेध एवं प्रतितोष से संबंधित निवारण के लिए आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन किया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान की प्रो. अपर्णा राज को समिति का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया।
जिम्मेदारी पाकर गौरवान्वित महसूस करती हुई डा. अपर्णा राज ने बताया कि कार्य स्थल पर उत्पीड़न और शोषण को रोकने के साथ ही जेंडर सेंसिटाइजेशन भी प्राथमिकता में होगा। केंद्रीय सरकार द्वारा तय कानूनों का पालन करवाने के साथ ही कर्मचारियों और छात्रों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, पोस्टर आदि का सहारा भी लिया जाएगा। डा. पियंका शर्मा, डा. गुंजन गुलेरिया, भावना शर्मा, मीना श्रीवास्तव, शिवानी गुप्ता, प्राची, तोषिका, शांतनु चौधरी को समिति का सदस्य बनाया गया है। कहा कि समिति यह सुनिश्चित करेगी कि विश्वविद्यालय में कार्य कर रही महिला कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण या उत्पीड़न ना हो।