फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : फिर न सुनाई दे कोरोना का शोर, टीका लगवा लिए सभी किशोर

Sun, 27 Mar 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

तीन जनवरी 2022 से देश भर में 15 से 17 साल के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू हुआ था। शासन ने झांसी को 1.40 लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया था। वैक्सीनेशन की शुरूआत होते ही टीकाकरण केंद्रों पर किशोरों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन
बच्चे को टीका लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से लड़ाई में झांसी ने टीकाकरण को लेकर एक और मील का पत्थर छू लिया है। शनिवार को 15 से 17 साल के 1.40 लाख किशोरों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया। वहीं, 70 फीसदी को दूसरी डोज भी लग चुकी है।

विज्ञापन


तीन जनवरी 2022 से देश भर में 15 से 17 साल के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू हुआ था। शासन ने झांसी को 1.40 लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया था। वैक्सीनेशन की शुरूआत होते ही टीकाकरण केंद्रों पर किशोरों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। अब तीन महीने में ही जिले के सभी किशोरों ने टीका लगवा लिया है। इसके अलावा शनिवार को उत्साह के साथ केंद्रों पर पहुंचे 341 किशोरों ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई। अब सिर्फ 30 प्रतिशत किशोरों को दूसरी डोज लगनी बाकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि दो सप्ताह में ही सभी किशोरों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य है।

पूर्ण टीकाकरण हुआ तो किशोर बोले-अब नहीं कोरोना का डर
पहले घर से बाहर निकलने पर परिजन कोरोना को लेकर डरते थे। मगर जब से पूर्ण टीकाकरण हुआ है तो उनके मन से भी महामारी को लेकर डर खत्म हो गया है। - नैतिक
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने असमय ही कइयों की जान ले ली, क्योंकि तब वैक्सीन नहीं थी। इसलिए जैसे ही मुझे कोविड टीका लगवाने का मौका मिला तो देर नहीं की। - निर्मला
कोरोना वैक्सीन का कोर्स पूरा होने के बाद अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। पहले जब टीका नहीं लगा था तब बगल में कोई छींक भी दे तो डर बैठ जाता था। - आनंद
स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में पढ़ाई के लिए घरों से बाहर निकलना पड़ता है। पढ़ाई में भी कोई विघ्न न आए इसलिए समय पर ही कोरोना की डोज लगवा ली है। - मोहिनी

353 बच्चों ने लगवाया टीका
12 से 14 साल के 353 बच्चों ने शनिवार को कोरोना का टीका लगवाया। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल, तहसील समेत सभी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। यहां पर ऑनलाइन और ऑफलाइन टीकाकरण की व्यवस्था की गई गई।
विज्ञापन


ये बोले बच्चे
केंद्र पर आने से पहले कुछ डर लग रहा था मगर कब वैक्सीन लग गई पता ही नहीं चला। अब अपने सभी दोस्तों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करूंगा। - मोहित अग्रवाल।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही एक उपाए है। बचपन से ही हम कई वैक्सीन लगवाते हैं। फिर इसमें क्यों पीछे रहें। इसलिए आज केंद्र पर पहली डोज लगवा ली। - सृष्टि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें