फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक माह पहले युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शादी होने से एक महीने पहले किसी बात से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव खेत के पास पेड़ से लटका मिला। पोस्टमार्टम में आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी परशुराम (23) पुत्र बहादुर सिंह अहिरवार छह भाइयों के बीच सबसे छोटा था। रोज की तरह शुक्रवार की रात को भी खेत पर सोने गया था। शनिवार की सुबह उसका शव खेत के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए शव को नीचे उतारा।
बड़े भाई नीरज का कहना है परशुराम की 20 अप्रैल को शादी तय थी। इन दिनों घर में तैयारी चल रही थी। उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। नीरज ने परशुराम की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके फांसी लगाए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एक नंबर पर रात में कई घंटे हुई बात
झांसी। परशुराम शुक्रवार रात को खेत पर सोने गया था। उस दौरान उसकी एक मोबाइल नंबर पर आधी रात के बाद तक कई घंटे तक बात हुई। इसी नंबर पर दोपहर में भी उसकी कई बार बात हुई। पुलिस के मुताबिक जिस नंबर पर बातचीत हो रही थी वह किसी लड़की का नंबर है। बातचीत के दौरान अनबन होने से ही परशुराम ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें