फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ का मतदान आज, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संग के चुनाव में कचहरी परिसर में सारे दिन गहमा-गहमी रही। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। कचहरी परिसर में दिन भर चुनावी शोर सुनाई देता रहा। दूसरी ओर एल्डर्स कमेटी मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही। मतदान बुधवार को झांसी क्लब में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के 20 पदों पर 65 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भविष्य की इबारत बुधवार को मतदान के दौरान लिखी जाएगी। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। कचहरी परिसर में सुबह से ही प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ जुलूस लेकर घूमने लगे थे। जोरदार नारेबाजी के बीच वकीलों से वोट मांगे जा रहे थे। कानून के दाव-पेंच में उलझे रहने वाले वकीलों के बस्तों पर चुनावी चर्चाएं हावी थीं। किस के सिर सजेगा ताज और कौन होगा नाराज, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच प्रत्याशियों की ओर से साथी अधिवक्ताओं की खातिरदारी भी खूब की गई। जगह-जगह कॉफी और स्वल्पाहार के काउंटर लगे नजर आए। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर देर रात तक पार्टियों का दौर भी जारी रहा। वहीं, एल्डर्स कमेटी मतदान स्थल झांसी क्लब में डेरा डाले रही। क्लब परिसर के बाहर बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गई, जबकि अंदर देर शाम तक पोलिंग बूथ बनाए जाते रहे।
1629 अधिवक्ता करेंगे मतदान
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के 20 पदों पर 65 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1629 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। इस दरम्यान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। मतदान स्थल पर प्रवेश एवं निकासी द्वार से 100 मीटर की दूरी के अंदर प्रत्याशी प्रचार-प्रसार, होर्डिंग, बैनर, टैंट आदि नहीं लगा सकेंगे। मतदान के बाद प्रत्याशियों का मतदान स्थल पर दुबारा आना प्रतिबंधित रहेगा। बार काउंसिल द्वारा नामित पर्यवेक्षक जानकीशरण पांडेय व अनुराग पांडेय पर्यवेक्षक के रूप में मतदान स्थल पर मौजूद रहेंगे। मतदाताओं को परिचय पत्र व सीओपी नंबर वाला प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके अलावा मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल, कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

दावेदारों ने बताईं प्राथमिकताएं...
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
अधिवक्ताओं का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें अपने किसी भी काम के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्यूनल कोर्ट को जिला जजी परिसर में स्थापित कराया जाएगा।
- चंद्रशेखर शुक्ला
कोरोना में मारे गए अधिवक्ताओं के आश्रितों को आर्थिक सहायता व विधवाओं को पेंशन दिलाई जाएगी। नए वकीलों को एक साल के लिए स्टाइपेंड दिलाया जाएगा। वकीलों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।
- फरीद अहमद शरीफ
वकीलों का सम्मान वापस लौटाया जाएगा। कचहरी परिसर में सभी बुनियादी सुविधाओं का बंदोबस्त किया जाएगा। आकस्मिक स्थिति में वकीलों को चौबीस घंटे मदद मिल सके, इसके इंतजाम किए जाएंगे।
- रामलखन बिलगैंया
न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। वकीलों के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। जूनियर अधिवक्ताओं को कोर्ट में परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था की जाएगी। वकीलों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
- उदय नारायण राजपूत
महामंत्री पद के प्रत्याशी
पार्किंग, पेयजल जैसी जरूरी सुविधाएं वकीलों को कचहरी परिसर में दिलाई जाएंगी। मेडिकल व रेलवे में अलग से काउंटर खुलवाए जाएंगे। स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। बार-बैंच के बीच सामंजस्य बनाया जाएगा।
- छोटेलाल वर्मा
हीनियस क्राइम में 15-15 दिन की तारीख मिल रहीं हैं। ये एक सप्ताह में निस्तारित कराए जाएंगे। कचहरी परिसर में वकीलों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। चौबीसों घंटे उन्हें मदद मिले, इसके इंतजाम होंगे।
- केपी श्रीवास्तव
अधिवक्ता संघ का कार्यकाल एक साल का होगा। एमएसीटी कोर्ट को जिला न्यायालय परिसर में स्थापित कराया जाएगा। आपातकालीन कोष की स्थापना कर बीमारी के दौरान वकीलों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

- रीतेश अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें