फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद ने पूरे विश्व में देश का नाम रौशन किया

विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम से निकाली गई मोदी धन्यावाद यात्रा। अमर उजाला
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर शहर भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समाजवादी पार्टी द्वारा सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, तनवीर आलम, अशफान सिद्दीकी मौजूद रहे। वहीं समाजवादी स्पोर्टस विंग के प्रदेश प्रभारी हसन सिद्दीकी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारत ही नहीं पूरे विश्व में बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, सलमान पारीछा, मनवीर आलम, केके सिंह यादव, आरिफ खान, नासिर, नौशाद, विक्रम, जीशान, गोलू कश्यप मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी द्वारा वार्ड 39 स्थित अलीगोल खिड़की में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में दीपाली रायकवार, जाहिद मंसूरी, अनस मकरानी, सीमा श्रीवास्तव, शोएब मकरानी मौजूद रहे। जहीर मकरानी ने संचालन किया। भोले नाथ खाती बाबा एवं सांई सेवा समिति द्वारा सीपरी बाजार स्थित सुभाष मार्केट में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नीम सकरैलय, दिनेश जोशी, अनूप करोसिया, प्रभु साहू मौजूद रहे। बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि अगले साल से प्रतिवर्ष 11 प्रतिभान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, सुतिम रस्तोगी, रविंद्र झा, वरुण कुमार, ओंकार सिंह मौजूद रहे। यूपी बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की गई। बैठक में देवेंद्र शर्मा, महेश मिश्रा, रमाकांत, गिरवर सिंह मौजूद रहे। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदीप रायकवार, संजीव राजावत, रणधीर सिंह मौैजूद रहे। भारत विकास परिषद द्वारा जयंती के अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई के एतिहासिक किले से रैली आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर आलोक अग्रवाल, पवन गर्ग, अमित सराया, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान द्वारा खेल दिवस के मौके पर नारायण बाग में 200 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 200 मीटर दौड़ में अनु खरे प्रथम, अंशु अग्रवाल द्वितीय व देवेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 400 मीटर दौड़ में साहिल खान ने पहला, ऋषभ त्रिपाठी ने दूसरा व तनिष्क कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेल दिवस के मौके पर गुरू हरकिशन महाविद्यालय द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. जय श्री दासानी ने कहा कि विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेना चाहिए। इस मौके विशाल शर्मा, यश गुप्ता, तनवी शर्मा, तनाज बानों, अनिल कुमार मौजूद रहे। नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन द्वारा मेजर ध्यानचंद दिवस के मौके पर फरोख पेस्टनजी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर खेमचंद, संदीप सिन्हा, डीएस मीणा, प्रभात तरफदार, संजीव आदि मौजूद रहे। जेसीआई झांसी क्लासिक ने इस रैली में सहभागिता की। इस अवसर पर राकेश मल्होत्रा, कौशल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सीए संकेत जैन, अनिल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल मौजूद रहे। नेताजी सुभाष फाउंडेशन द्वारा मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डॉ. राम सनेही, मृत्युंजय कुमार, अदित्य नारायण दुबे, अनिल झा मौजूद रहे। सामाजिक संस्था उजाला द्वारा ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुदर्शन शिवहरे, राजेंद्र दुबे, विष्णु जैन, अशोक कुमार, उमा देवी, प्रमोद शिवहरे मौजूद रहे। कुशवाहा मित्र उत्थान समिति द्वारा मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुंदर लाल, प्रतिमा, हेमंत, जय सिंह, अंश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें