थाना चिरगांव स्थित शमशान घाट पर हरेंद्र राजपूत का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। परिजनों ने जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप एक स्थानीय व्यक्ति पर लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
जालौन के थाना एट स्थित पिरौैना निवासी सुदामा राजपूत का पुत्र हरेंद्र राजपूत किसी काम के चलते थाना चिरगांव स्थित करगुवां गांव आए थे। मंगलवार रात गांव के पास बने शमशान घाट के बाहर हरेंद्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त कर परिजनाें को सूचना दी।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।