रिले रेस में सबसे तेज दौडे़ शियरवुड व ज्ञानस्थली के विद्यार्थी
झांसी। ऋषभ सरावगी मेमोरियल फॉउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जिला स्कूल गेम्स के रिले रेस व बाक्सिंग में शियरवुड कालेज व ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जबकि, कबड्डी में आर्मी पब्लिक स्कूल और खो-खो में बालाजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
ध्यानचंद स्टेडियम में एथलेक्टिस खेलों के तहत हुई अंडर 10 बालक वर्ग के 100 गुणा 4 रिले रेस में आर्मी पब्लिक स्कूल ने पहला, दिल्ली पब्लिक स्कू ल ने दूसरा, अंडर 14 में शियरवुड कालेज ने पहला, ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल ने दूसरा, आर्मी पब्लिक स्कूल ने तीसरा, अंडर 17 में शियरवुड कालेज ने पहला, आर्मी पब्लिक स्कूल ने दूसरा, भेल शिक्षा निकेतन ने दूसरा, अंडर 19 में ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल ने पहला, शियरवुड कालेज ने दूसरा एवं 400 गुणा 4 रिले रेस में ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल ने पहला, शियरवुड कालेज ने दूसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग की अंडर 17 में शियरवुड कालेज ने पहला, आर्मी पब्लिक स्कूल ने दूसरा, अंडर 19 में शियरवुड कालेज ने पहला, आर्मी पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कबड्डी प्रतियोगिता
--------------------
कबड्डी में बालक वर्ग सीनियर में आर्मी पब्लिक स्कूल ने पहला, आरएमएसजी चिरगांव ने दूसरा, खो-खो के बालिका वर्ग जूनियर में बालाजी पब्लिक स्कूल ने पहला, निर्मला कांवेंट स्कूल ने दूसरा, सीनियर वर्ग में बालाजी पब्लिक स्कूल ने पहला, निर्मला कांवेंट स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के अंडर 17 में लांग जंप में सृष्टि यादव ने पहला, आध्या द्विवेदी ने दूसरा, गौरी कुमारी ने तीसरा, अंडर 19 में साक्षी कुमारी ने पहला, वरुणा मिश्रा ने दूसरा, अंशु देवी ने तीसरा स्थान पाया।
बास्केटबॉल, हैंडबॉल
--------------
बास्केट बाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग जूनियर में रघुराज सिंह इंटर कालेज ने इंद्रप्रस्थ अकादमी बबीना को, सीनियर में इंद्रप्रस्थ अकादमी बबीना ने निर्मला कांवेंट स्कूल को, हैंडबाल के बालक जूनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन ने शियरवुड कालेज को, बालिकाओं के जूनियर वर्ग में सीकेसी अकादमी ने शियरवुड कालेज को, बालकों के सीनियर वर्ग में माउंट लिट्रा जी स्कूल ने शियरवुड को, बालिकाओं के सीनियर वर्ग में शियरवुड कालेज ने आर्मी पब्लिक स्कूल को हराया।
बाक्सिंग
-------------
बाक्सिंग प्रतियोगिता के 54 से 56 भार वर्ग में इशान ने गोल्ड मेडल जीता। 56 से 58 किलो भार वर्ग में हामिद अली हक ने गोल्ड मेडल, हिमांशु गिरी ने सिल्वर मेडल, 69 से 75 किलो भार वर्ग में आकाश सिंह ने गोल्ड मेडल, 75 से 81 किलो भार वर्ग में यश श्रीवास ने गोल्ड मेडल, अर्पित किशोर ने सिल्वर मेडल जीता।
इस अवसर पर फाउंडेशन सचिव संजीव सरावगी, मोहन सिंह यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी डा. बीके गुप्ता, अश्वनी शर्मा, नागेंद्र वर्मा, अमित सिंह जादौन, कमल मल्होत्रा, अंचल सरावगी, ओमी यादव, उदय सोनी, हरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।